28 सितंबर: विश्व रेबीज़ दिवस.
विश्वभर में 28 सितंबर 2016 को विश्व रेबीज़ दिवस मनाया गया. इस वर्ष का विषय था – रेबीज़: जागरुकता, वैक्सीन, उन्मूलन
यशवर्द्धन सिन्हा ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त.
भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी यशवर्द्धन कुमार सिन्हा को ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया. यशवर्द्धन कुमार सिन्हा ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त नवतेज सरना का स्थान लेंगे.
केंद्र सरकार ने 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी तरणजीत सिंह संधु को यशवर्द्धन सिन्हा के स्थान पर श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया. नवतेज सरना को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त कर दिया गया है.
भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा ने सितम्बर 2016 के चौथे सप्ताह में इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (आईसीजीईबी) के साथ समझौता किया.
डेंगू के उपचार के अंतर्गत भारत की पहली वैक्सीन (सीआईपीए), क्लिनिकल डेवलपमेंट सीसमपेलॉस परिएरा (सीआईपीए) के साथ यह समझौता किया है.
इस समझौता के अंतर्गत, सन फार्मा को 17 देशों में दवा के सभी बौद्धिक संपदा के अधिकार मिल जायेगें.
अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है. दोनों की यह नियुक्ति केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने की है.
पेयजल और स्वच्छता मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ऑडियो-विजुअल अभियान का शुभारंभ किया.
ऑडियो-विजुअल अभियान के विज्ञापन में एम्बेसडर अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर देश की जनता को साफ सफाई के लिए प्रेरित करते दिखायी देंगे.
केंद्र सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने हेतु मंजूरी प्रदान की
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 27 सितंबर 2016 को गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किये जाने की औपचारिक घोषणा की.
गुड़गांव को इसके औद्योगिक, सूचना प्रोद्योगिकी, सॉफ्टवेयर एवं कॉरपोरेट हब के कारण मिलेनियम सिटी के नाम से भी जाना जाता है.
केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने लुधियाना मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया
केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने 26 सितंबर 2016 को लुधियाना मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया. जिसे पंजाब एग्रो के द्वारा प्रमोट किया जा रहा है.
पंजाब में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए मंत्रालय ने पंजाब राज्य में तीन मेगा फूड पार्क को मंजूरी प्रदान कर दी है.
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए देश में मेगा फूड पार्क स्कीम को लागू करता रहा है.
इन तीन मेगा फूड पार्कों में शामिल पहला मेगा फूड पार्क पहले ही चालू हो गया है, जो फाजिल्का में स्थित है.
इजराइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज का निधन
इजराइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज का 93 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया. उन्हें दो हफ्ते पूर्व मस्तिष्काघात के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया. शिमोन पेरेज दो बार इजराइल के प्रधानमंत्री और एक बार राष्ट्रपति चुने गए. वह इजरायल के संस्थापकों में भी शामिल रहे.
ऑस्लो संधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ही उनको और फिलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात को संयुक्त रूप से 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेरिस समझौते को दी हरी झंडी
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में आज पेरिस समझौते को हरी झंडी दी गयी। कैबिनेट द्वारा हिंदुस्तान केबल लिमिटेड को बंद करने की भी मंजूरी दी गयी। इसके अलावा कैबिनेट ने 'सक्षम' परियोजना के अमल को मंज़ूरी दी।
इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को एलान किया था कि उनकी सरकार दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पेरिस समझौते को स्वीकृति देगी। पेरिस जलवायु समझौते को अब तक कुल 60 देश स्वीकृति दे चुके हैं। पेरिस में दिसंबर, 2015 में 195 देशों ने इस समझौते को पारित किया था। इसमें जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए वैश्विक तापमान में वृद्धि दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने का लक्ष्य रखा गया है।
