29 September 2016

हिंदी करंट अफेयर्स- २९ सितम्बर २०१६
















भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन किया गया

भारतीय सेना ने उरी हमले के जवाब में 28 सितंबर 2016 रात को पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन किया. भारतीय सेना द्वारा यह ऑपरेशन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकवादी कैंप को निशाना बनाते हुए किया गया था.

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रनवीर सिंह ने अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करके सर्जिकल स्ट्राइक की है.”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने पुख्ता जानकारी प्राप्त होने के बाद ही लाइन ऑफ कंट्रोल के पार जाकर आतंकवादी ठिकाने पर हमला किया. भारतीय सेना द्वारा सात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया तथा सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया. इसके लिए भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दो किलोमीटर अंदर घुसकर यह ऑपरेशन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन के लिए मंजूरी प्रदान की गयी थी.


जेफरे डी लॉरेंटिस क्यूबा में पहले अमेरिकी राजदूत नियुक्त

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पचास साल बाद क्यूबा में जेफरे डी लॉरेंटिस को पहला अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है. अभी अमेरिकी कांग्रेस से इस नियुक्ति की पुष्टि की जानी है.

अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य कम्युनिस्ट देश के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने के विरूद्ध है. अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी का ही बहुमत है.

पूर्व ऑस्ट्रलियन क्रिकेटर मैक्स वॉकर का निधन

पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मैक्स वॉकर का 28 सितंबर 2016 को ऑस्ट्रेलिया स्थित मेलबर्न में निधन हो गया. वे 68 वर्ष के थे.

वॉकर अपने बॉलिंग एक्शन के कारण प्रसिद्ध थे जिसके चलते उन्हें टैंगल्स के नाम से भी जाना जाता है.

भारतीय महिला क्रिकेटर मंदाना ने बिग बैश के साथ एक वर्ष का अनुबंध किया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंदाना ने महिला बिग बैश लीग (बीबीएल) के साथ दूसरे सत्र हेतु ब्रिस्बेन हीट के साथ एक साल का अनुबंध किया.

विश्व समुद्रीय दिवस 29 सितंबर 2016 मनाया गया

विश्व भर में 29 सितंबर 2016 को विश्व समुद्रीय दिवस मनाया गया. इस दिवस का विषय था, नौका परिवहन: विश्व के लिए अपरिहार्य.

यह विषय नौकापरिवहन तथा विश्व समुदाय के बीच कड़ी को दर्शाता है तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन (आईएमओ) के महत्व पर भी प्रकाश डालता है. वर्तमान समय में नौका परिवहन तथा विश्व समुदाय के बीच बेहतर संबंध विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन का सहयोग आवश्यक है.

भारत पर्यटन विकास निगम ने स्‍वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में प्रतीक चिह्न जारी किया

केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने स्‍वर्ण जयंती के अवसर पर प्रतीक चिह्न जारी किया. निगम की स्‍वर्ण जयंती को रोखांकित करने हेतु पर्यटन एवं संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने प्रतीक चिह्न जारी किया.

01 अक्‍टूबर भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) का स्थापना दिवस है.

भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) की स्थापना को 1 अक्‍टूबर 2016 को 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे