विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (30 सितंबर) मनाया गया, इस वर्ष का विषय था - अनुवाद एवं व्याख्या: विश्व को जोड़ना.
विश्वभर में 30 सितंबर 2016 को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया गया. इस वर्ष का विषय था - अनुवाद एवं व्याख्या: विश्व को जोड़ना.
यह अनुवाद करने वाले समुदाय का एक वार्षिक समारोह है जिसके अंतर्गत विश्व में विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार एवं सभाएं आयोजित किये जाते हैं.
शक्ति सिन्हा नेहरु मेमोरियल म्यूज़ियम एवं लाइब्रेरी के निदेशक नियुक्त
सेवानिवृत आईएएस अधिकारी शक्ति सिन्हा को 29 सितंबर 2016 को नेहरु मेमोरियल म्यूज़ियम एवं लाइब्रेरी का निदेशक (एनएमएमएल) नियुक्त किया गया. उनकी नियुक्ति केन्द्रीय नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा की गयी.
सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात रहे. वे इंडिया फाउंडेशन में निदेशक पद पर भी रहे, यह संस्था एक थिंक टैंक है.
एनएमएमएल के निदेशक का पद 2015 से ही इसके पूर्व निदेशक महेश रंगराजन के त्यागपत्र देने के बाद से ही रिक्त था.
तिरुपति हवाई अड्डे को सर्वश्रेष्ठ पर्यटक फ्रेंडली हवाई अड्डे का पुरस्कार प्रदान किया गया
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा संचालित तिरूपति हवाईअड्डे को आंध्र प्रदेश पर्यटन द्वारा "राज्य की वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2015-16" की श्रेणी के तहत "सर्वश्रेष्ठ पर्यटक फ्रेंडली हवाई अड्डे" का पुरस्कार प्रदान किया गया.
विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रा बाबू नायडू ने विजयवाड़ा के भवानी द्वीप में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया.
अभिनेत्री कंगना रनौत को 'वुमेन ऑफ द इयर 2016' पुरस्कार प्रदान किया गया और रणवीर सिंह को ‘एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ प्रदान किया गया.
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत को मुंबई में ‘वुमेन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कंगना रनौत का चयन इस पुरस्कार हेतु जी क्यू इंडिया अवॉर्ड ने किया.मुंबई में कल ‘जी क्यू इंडिया मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ 2016 का आयोजन किया गया.
अवॉर्ड शो में महानायक अमिताभ बच्चन को ‘लीजेंड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया.
रणवीर सिंह को ‘एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ प्रदान किया गया.
अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘वुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ दिया गया.
केंद्र सरकार ने ईटीएफ में ईपीएफओ निवेश 5 से 10 प्रतिशत बढ़ाया
केंद्र सरकार ने 30 सितंबर 2016 को विनिमय व्यापार निधि (ईटीएफ) में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का निवेश 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का निर्णय लिया.
यह निर्णय ईटीएफ में निवेश करके अच्छा रिटर्न पाने हेतु लिया गया है.
अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले एक वर्ष में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 6577 करोड़ रुपये का निवेश किया. इस निवेश ने 13.24 प्रतिशत का रिटर्न भी प्राप्त हुआ.
रियाद मैथ्यू पीटीआई के अध्यक्ष निर्वाचित
रियाद मैथ्यू को सर्वसम्मति से पीटीआई का अध्यक्ष तथा इंडियन एक्सप्रेस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विवेक गोयनका को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया. रियाद मैथ्यू पत्रिका मलयाला मनोरमा के निदेशक व वरिष्ठ सहायक संपादक हैं
इनफ़ोसिस ने ई कॉमर्स प्लेटफार्म स्कवा कॉमर्स लॉन्च किया
इनफ़ोसिस द्वारा 28 सितंबर 2016 को आधुनिक, मोबाइल फ्रेंडली तथा मोड्यूलर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म स्कवा कॉमर्स लॉन्च किया.
स्कवा सिलिकॉन वैली आधारित ई-कॉमर्स स्टार्टअप है जिसका इनफ़ोसिस द्वारा अधिग्रहण किया गया.
